विविध

राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले सिरसा में सुरक्षा चाकचौबंद

सिरसा। यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत Ram Rahim Singh को आज सजा सुनाए जाने के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिरसा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सिरसा में हालांकि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने शनिवार से डेरा मुख्यालय छोड़कर जाना शुरू कर दिया था लेकिन स्वयंभू बाबा के कई समर्थक अब भी परिसर में और उसके आसपास मौजूद हैं।

स्थानीय लोगों से एहतियात के तौर पर अपने घरों में रहने को कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं।’’ डेरा अनुयायियों की मुख्यालय छोड़कर जाने में मदद करने के लिए जिला प्रशासन बसें भी मुहैया करा रहा है। रोहतक जिला जेल के चारों ओर कई चरणों की सुरक्षा घेरेबंदी की गई है। सीबीआई विशेष अदालत के न्यायाधीश को हवाई मार्ग से इस जेल पहुंचाया जाएगा। वह राम रहीम को जेल में आज सजा सुनाएंगे। 50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। उसे शुक्रवार को पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं के बलात्कार का दोषी ठहराया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot

slot88