लखनऊ। लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह और उनकी पत्नी के सरिता सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन्हें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।
इसके अलावा करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र भी भाजपा में शामिल हो गए।
बता दें कि अभय सिंह ने यूपी राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को दिया था वोट। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।