विविध
‘‘judwaa 2’ का गीत ‘चलती है क्या नौ से 12’ जारी होगा
अभिनेता वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘‘judwaa 2’ का गीत ‘चलती है क्या नौ से 12’ शुक्रवार को जारी किया जाएगा। फिल्म वर्ष 1997 में आई सलमान खान अभिनीत ‘जुड़वां’ का रीमेक है। फिल्म में वरुण, प्रेम और राजा दो किरदार निभाते दिखेंगे।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर 20 सेकंड का एक वीडियो साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। वरुण ने लिखा, ‘‘एक बार से दिल नहीं भरता..ले आए हैं दोबारा #चलती है क्या नौ से 12, कल आ रहा है। #जुड़वां2 … शुक्रिया अनु मलिक। गीत कल आ रहा है।’’ वीडियो में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी नजर आ रही हैं। ‘जुड़वां 2’ का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया है। फिल्म 29 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।



