पंजाब

डीसीएम इंटरनैशनल में जापानी एजुकेशन क्वालिटी असैस्टमेंट प्रोग्राम लांच,

फिरोजपुर, (राकेश कपूर) डीसीएम इंटरनैशनल स्कूल द्वारा विद्यार्थियो को जापानी एजुकेशन क्वालिटी असैस्टमेंट प्रोग्राम मुहैया करवाने के उद्देश्य से  बेनेसी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के साथ कार्यक्रम लांच किया है।

जिसके तहत बेनेसी द्वारा डीसीएम के कक्षा छट्टी से दसवी के विद्यार्थियो के लिए विशेष रूप से सीयूईटी मास्टर क्लॉस, अंग्रेजी भाषा में माहिरता, प्रतियोगात्मक परीक्षाओ सहित प्रवेश परीक्षाओ की तैयारी, कौशल विकास सहित अन्य विषयो की तैयारी करवाई जाएगी।

स्कूल में बेनेसी इंडिया प्राईवेट लिमिटेड से चीफ स्ट्रैटेजी अधिकारी कटारो यूडो ने ऑनलाईन माध्यम से स्कूल प्रशासन को शुभकामनाए दी, जबकि स्कूल में डॉयरैक्टर बैनेसी कोहियो टानाका, को-सीईओ हेमंत जोशी, बेनेसी अधिकारी अराध्या गुप्ता ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।

जबकि डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डिप्टी सीईओ डा. गोपन गोपालाकृष्णन, असिस्टैंट सीईओ यशमीत सिंह, डिप्टी हैड अकैडमिक सुखमनप्रीत कौर बराड़ भी मौजूद रहे।

प्रिंसिपल सोमेश चन्द्र मिश्रा द्वारा उनका स्वागत किया और शिक्षा के क्षेत्र में डीसीएम ग्रुप के इतिहास सहित स्कूल में विद्यार्थियो को मुहैया करवाई जा रही आधुनिक शिक्षा के बारे में परिचित करवाया।

उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियो के लिए तमाम सुविधाए है और यहां अटल टिंकरिंग लैब में प्रशिक्षण करके विद्यार्थियो द्वारा राष्ट्र स्तर पर प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया जा चुका है। स्कूल में आर्टीफिशियल इंटैलीजेंस, कोडिंग पर विशेष जोर दिया जाता है।

प्रिंसिपल ने कहा कि हॉल ही में स्कूल में वैस्टर्न आस्ट्रेलिया करिकुलम एजुकेशन के शिष्टमंडल ने भी दौरा किया था और स्कूल में आस्ट्रेलिया पाठ्यक्रम भी विद्यार्थियो को करवाया जाएगा, ताकि विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियो को बाहर जाकर मुश्किल ना हो।

डा. गोपन गोपालाकृष्णन ने कहा कि इसके तहत विद्यार्थियो को एंट्रैंस टैस्ट, कॉमन यूनिवर्सिटी, एंट्रेंस टैस्ट, प्रतियोगात्मक परिक्षाओ की तैयारी के लिए अलावा अन्य कोचिंग भी दी जाएगी, जिसका विद्यार्थियो को भविष्य में भरपूर लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777