विविध

इंडसइंड बैंक और भारत Financial ने शुरू की विलय की बातचीत

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने भारत Financial इंक्लूजन लिमिटेड के विलय का मूल्यांकन करने का अनुबंध किया है। भारत फाइनेंसियल ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा, ‘‘कंपनी ने इंडसइंड बैंक के साथ एक अनुबंध किया है जिसके तहत संयोजन या किसी अन्य उचित तरीके से प्रस्तावित संभावित विलय के बारे में बातचीत की जाएगी।’’ इंडसइंड बैंक ने कहा, ‘‘इस अनुबंध से दोनों कंपनियों के बीच संभावित विलय का मूल्यांकन तथा आवश्यक उद्यम के लिए आपसी सहमति वाली समयसीमा मिली है।’’ दोनों पक्षों ने हालांकि समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इंडसइंड बैंक ने मार्च में कहा था कि वह कारोबार के विस्तार के लिए विभिन्न पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है जिनमें चहुंओर कयास लग रहे भारत फाइनेंसियल इंक्लूजन का विलय भी शामिल है। बैंक ने विलय की मीडिया रिपोर्टों के बीच शेयर बाजार को दिये बयान में कहा कि प्रबंधन को कारोबार विस्तार के लिए रणनीतिक अवसरों के मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया गया है। यदि यह विलय अमल में आता है तो यह इस तरह का इंडसइंड बैंक का तीसरा सौदा होगा।

उसने इससे पहले 2011 में डोयचे बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार का तथा 2015 में आरबीएस डायमंड फाइनेंसिंग का अधिग्रहण किया था। आईडीएफसी बैंक, कोटक और आरबीएल जैसे अन्य बैंकों ने भी पिछले 18 महीनों के दौरान सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों का अधिग्रहण किया है या अल्पमत हिस्सेदारी खरीदी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777