
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
लखनऊ में 23 जुलाई 2023 को मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, गृह विभाग के 1-1 तथा पर्यटन के 3 व लोक निर्माण के 11 प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।
- बसंतकुंज योजना में गोमती नदी किनारे अवस्थित मास्टर प्लान ग्रीन में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ विकसित किया जाएगा।
- राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत नगर निगम फिरोजाबाद में जोनल कार्यालय व अर्बन फैसिलिटेशन सेन्टर निर्माण कार्य किया जाएगा।
- जनपद मुरादाबाद में डॉ. भीम राव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की क्षमता को दोगुना करने के लिये अनावासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा।
- जनपद लखनऊ के विधानसभा क्षेत्र बक्शी का तालाब स्थित माँ चन्द्रिका देवी परिसर का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।
- जनपद चित्रकूट के सीतापुर में रामघाट के पास कार पार्किंग की स्थापना एवं पर्यटन विकास कार्य किया जाएगा।
- जनपद मीरजापुर में विन्ध्य कॉरिडोर के अन्तर्गत विन्ध्यवासिनी मन्दिर की गलियों के फसाड ट्रीटमेन्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा।
- जनपद वाराणसी में कैथी मारकण्डेय महादेव मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
- लखनऊ में किसान पथ से भटगांव डिफेन्स नोड पार्सल सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण किया जाएगा।
- जनपद सीतापुर में 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग एवं छोटी मिश्रिख (पंच कोसीय) परिक्रमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
- जनपद हापुड़ में मोदीनगर हापुड़ मार्ग से जसरूपनगर होते हुये दसतोई तक सम्पर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
- जनपद प्रयागराज में फाफामऊ सहसों मार्ग से नवीन प्राथमिक हेल्थ सेन्टर ब्रहमपुर तक मार्ग, फाफामऊ मुख्य मार्ग से बी.बी.एस. एवं गुरुकुल कॉलेज होते हुए बेला कछार तक सम्पर्क मार्ग, फाफामऊ सहसों मार्ग के शिवकली सहाय स्कूल से मनसड़ता ग्राम सम्पर्क मार्ग, फाफामऊ सहसों मार्ग के शिवकली सहाय स्कूल से मनसड़ता ग्राम संपर्क मार्ग, फाफामऊ सहसों मार्ग से चक-ठाकुरराम सम्पर्क मार्ग तथा फाफामऊ सहसों मार्ग जैतवारडीह से ककरहा घाट तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
उद्देश्य
इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना, नागरिक सुविधाओं में सुधार करना तथा राष्ट्रीय एवं सामरिक महत्व की परियोजनाओं को पूरा करना है।



