
NCC Cadets को राज्यपाल ने स्वर्ण और रजत पदक से किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस परेड-2025 एनसीसी दल के दिल्ली से लौटने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैडेटों को स्वर्ण और रजत पदक व एनसीसी इंटर ग्रुप बैनर द्वारा सम्मानित किया। इनके अलावा एएनओस और पीआई स्टाफ को भी पुरस्कृत किया।
गुरुवार को राजभवन में एक समारोह के दौरान राज्यपाल ने सर्वश्रेष्ठ चयनित कैडेटों को छह गवर्नर्स स्वर्ण और छह रजत पदक प्रदान किए। साथ ही आरडीसी दल को पुरस्कृत किया। स्वर्ण पदक से सम्मानित होने वाले एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद से कैडेट कनिष्क, अंशिका सिन्हा व मानसी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा से कैडेट कृति नौटियाल, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के कैडेट विशाल सिंह व अंशिका कुमारी शामिल हैं।
जबकि, रजत पदक से एनसीसी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज से कैडेट अर्नव दीपक चंद्ररावंशी, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अलीगढ़ से कैडेट अनुराग कुमार, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली से कैडेट महदीप कृष्ण शर्मा, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ से कैडेट रीतिका, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गाजियाबाद से कैडेट गोरमा मानचू, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के कैडेट नीतिश यादव को रजत पद से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ एनसीसी ग्रुप के लिए प्रतिष्ठित इंटर ग्रुप चैम्पियनशिप बैनर भी विजेता ग्रुप कमान्डर गाजियाबाद को प्रदान किया। जिसे ब्रिगेडियर कुलविन्दर सिंह, एसएम ने प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ ग्रुप के लिए अंतर ग्रुप प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रदेश के 11 समूहों में से विजेता ग्रुप का चयन किया जाता है। ड्रिल, फायरिंग, हथियार प्रशिक्षण, बाधा पाठ्यक्रम आदि इसका हिस्सा है। एनसीसी कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।