उत्तर प्रदेश

कंपनियां बदलती रहीं, शहर फिर भी गंदा, सफाई के नाम पर बजट पर हाथ साफ करती रहीं संस्थाएं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सड़क सफाई के नाम पर बीते साल कंपनियां बदलती रहीं। लेकिन शहर गंदा ही रहा। हैदराबाद की कंपनी के टेंडर होने के एक वर्ष बाद भी पार्षदों के दबाव में नगर निगम के अधिकारियों ने उसे पूरा काम नहीं दिया है। आज भी पहले की तरह कार्यदायी संस्थाएं ही सड़क पर झाड़ू लगाने के साथ नालियों की सफाई के नाम पर बजट साफ कर रही हैं।

हैदराबाद की कंपनी रामकी 1 वर्ष बाद भी पांच जोन में घरों और पड़ाव घरों से कूड़ा नहीं उठा पा रही है। इससे सड़कों से लेकर पड़ाव घरों पर कूड़े के ढ़ेर नजर आते हैं। राहत की बात यह है कि एनजीटी की फटकार के बाद नगर निगम ने शिवरी प्लांट पर लगे कूड़े के पहाड़ का निस्तारण शुरू कर दिया है। प्लांट की क्षमता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है।

नालों का निर्माण बारिश में दिलाएगा जलभराव से राहत

8 किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण से फैजुल्लागंज की बड़ी आबादी को बारिश में जलभराव से राहत मिलने वाली है। नगर निगम ने इसका निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। इसके अलावा गोमती नगर में निर्माणाधीन नाले के बन जाने से बारिश में जलभराव की समस्या कम हो जाएगी। किला मोहम्मदी नाले को लगभग 4.5 किलोमीटर नगर निगम चौड़ा करने के साथ रिपेयर कराएगा। जिससे बारिश में नाले का पानी ओवरफ्लो नहीं होगा। इससे क्षेत्र की लगभग 8 लाख की आबादी को जलभराव से राहत मिलेगी।

वर्ष 2025 में उतरेंगी धरातल पर यह उम्मीदें

-नए वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज होगा तैयार

नादरगंज क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शूटिंग रेंज अगले वर्ष तैयार हो जाएगा। इससे यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकेंगी। नगर निगम ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसे शासन की मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

-नगर निगम का अपना मुख्यालय होगा

नगर निगम मुख्यालय के लिए नई पांच मंजिला हाईटेक बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके लिए गोमती नगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में जगह चिन्हित करके भूमि पूजन भी किया जा चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। नगर निगम सदन से यह प्रस्ताव पास होने के बाद शासन ने भी इसे मंजूरी दे दी है। नगर निगम का मुख्यालय अभी लालबाग स्थित रेलवे की बिल्डिंग में है। लगभग 107 वर्ष पुरानी यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है।

-हैदर कैनाल एसटीपी होगा चालू, गोमती बनेगी स्वच्छ व निर्मल

नए साल में हैदर कैनाल एसटीपी चालू हो जाएगा। इससे नाले का गंदा पानी गोमती नदी में सीधे नहीं गिरेगा। इससे नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने में मदद मिलेगी। जल निगम ने 1090 चौराहे के पास यह एसटीपी बनाया है। एसटीपी की टेस्टिंग चल रही है, जो लगभग पूरी हो चुकी है। नए वर्ष के पहले सप्ताह में इसकी शुरुआत हो जाएगी। इससे लगभग 10 करोड़ लीटर प्रतिदिन नाले का गंदा पानी साफ किया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button