पंजाब

मुख्यमंत्री का ‘रोज़गार मिशन’ जारी, 518 और नौजवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र

सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवा के राज्य के नौजवानों को समर्थ बनाने का अपना मिशन जारी रखते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूवार को शिक्षा, उच्च शिक्षा, वित्त, आम राज प्रबंध, सहकारिता, बिजली और अन्य विभागों में भर्ती के लिए 518 नौजवानों को नियुक्ति स्तर सौंपे।

नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर करवाए समारोह के दौरान इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों में खाली पड़े सभी पदों पर जल्दी से जल्दी भर्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया के लिए पुख़ता प्रबंध अपनाए गए हैं, जिस कारण 40 हज़ार से अधिक हुई इस भर्ती में से किसी एक को भी अदालत में चुनौती नहीं मिली। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गौरव की बात है कि इन नौजवानों को मुकम्मल मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियाँ मिलीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संसद मैंबर के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान भी ग़ैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध ज़ोरदार ढंग से आवाज़ उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार ने कार्यकाल संभाला है, तब से लोगों के साथ ठगी मारने और मानवीय तस्करी में शामिल ग़ैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों के साथ कतई नरमी न बरतने की नीति अपनाई गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खि़लाफ़ मिसाली कार्यवाही करते हुये राज्य सरकार ने बड़ी जागरूकता मुहिम चलाई है जिससे लोगों को शक्की ट्रैवल एजेंटों के बारे में करवाया जाये। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि प्रवास एक्ट में भी ज़रूरी संशोधन किये गये हैं जिससे ऐसे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही यकीनी बने।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777