उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेण्टल सेण्टर में आयोजित ‘किराँती शौर्य समारोह’ को सम्बोधित किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय सेना 140 करोड़ भारतवासियों के गौरव की प्रतीक है। देशवासी इसकी ताकत को जानते हैं और उस पर अटूट विश्वास करते हैं। भारतीय सेना का स्वर्णिम इतिहास रहा है।

हमारे सैनिकों ने युद्धकाल और शांति काल में देश की रक्षा और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपने जीवन की परवाह किये बिना सेना के बहादुर जवानों ने कठिन से कठिन परिस्थितियों तथा दुर्गम स्थानों पर रहकर देश की एकता, अखण्डता और सम्प्रभुता की रक्षा की है।

मुख्यमंत्री आज यहां 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेण्टल सेण्टर में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह ‘किराँती शौर्य समारोह’ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने वीर नारियों को सम्मानित किया।

समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। वीर बच्चों द्वारा मार्शल आर्ट्स तथा अग्निवीरों द्वारा युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया गया। रेजिमेंट की मोटर साइकिलिंग टीम ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में गोरखा राइफल्स के इतिहास पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी।

मुख्यमंत्री ने सभी सैन्य अधिकारियों, बहादुर जवानों तथा उनके परिजनों को 11 गोरखा राइफल्स के प्लेटिनम जुबली समारोह की बधाई देते हुए कहा कि इस रेजिमेण्ट के 75 वर्षां की शानदार सेवा इसलिए और भी मायने रखती है, क्योंकि भारत की आजादी के बाद गठित होने वाली यह पहली रेजिमेण्ट है।

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर कोई भारतीय कभी भी संदेह नहीं करता। विगत 05 जनवरी को उन्हें लखनऊ में ‘नो योर आर्मी फेस्टिवल-2024’ के उद्घाटन कार्यक्रम तथा 14 जनवरी को भारतीय सेना के वीरता पदक विजेताओं के स्वागत समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777