CBI जांच के घेरे में आए कार्ति चिदंबरम लंदन से लौटे

CBI जॉच के घेरे में आए कार्ति चिदम्बरम लंदन से लौट आए।

CBI ​ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में कार्ति चिदम्बरम को समन किया है।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि कार्ति सुबह करीब चार बजे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे।

कार्ति चिदम्बरम 18 मई को लंदन रवाना हुए थे।

कार्ति के पिता ने इस यात्रा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बताया था।

कार्ति के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने कहा, कार्ति पहले की यात्रा योजना के तहत यात्रा कर रहे हैं।

वह कुछ दिनों बाद लौट आएंगे। उनकी यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

CBI ने चार शहरों में 16 मई को कार्ति के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली थी।

CBI आरोपों की जांच कर रही हैl

कार्ति ने कर जांच से जुड़े एक मामले में इंद्राणी और पीटर मुखर्जी को बचाने के लिए रुपये लिएl

यह रूपये उन्होंने इंद्राणी और पीटर के मालिकाना हक वाली एक मीडिया कंपनी से लिए थे।

कार्ति चिदम्बरम ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

CBI ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, गैर कानूनी ढंग से लाभ लेने, सरकारी सेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक कदाचार के आरोपों पर कार्ति और मुखर्जी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कार्ति ने मॉरीशस से निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की शर्तों के उल्लंघन के मामले में आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ कर जांच को प्रभावित करने के लिए कंपनी से रुपये लिए थे।

सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) काले धन को सफेद करने के आरोप में कार्ति चिदंबरम और आईएनएक्स मीडिया पर मामला दर्ज करेगा।

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमें सीबीआई की एफआईआर की प्रति मिली हैl

हम जल्द ही काले धन को सफेद करने का मामला दर्ज करेंगेl

ईडी पहले ही कार्ति चिदंबरम के एयरसेल-मैक्सिस सौदे से संबंधों की जांच कर रहा है।

ईडी वासन हेल्थकेयर में विदेशी निवेश के मामले में भी कार्ति चिदंबरम की जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777