DU Student पकड़े गए ई-रिक्शा चालक की हत्या में

दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते यहां जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के बाहर दो लोगों को पेशाब करने से रोकने पर एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के सिलसिले में दिल्ली विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शेखर कपासिया और किशोर को बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से पकड़ा गया। कपासिया मालवीय नगर स्थित अरविंदो कालेज से बी.कॉम (आनर्स) कर रहा है जबकि किशोर स्कूल आफ ओपन लर्निंग में राजनीतिक विज्ञान का छात्र है। दोनों को मेट्रो स्टेशन के पास एक शराब की दुकान और नार्थ कैंपस से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया। दोनों मित्र हैं और अपने गृहनगर में एक ही स्कूल में थे और अंग्रेजी के एक ही कोचिंग क्लास में पढ़े हैं।
19 वर्षीय छात्र बुराड़ी स्थित संतनगर जबकि किशोर विजयनगर का निवासी है। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने पुलिस के इस दावे को खारिज किया कि 32 वर्षीय रवींद्र कुमार द्वारा दोनों को मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोकने के बाद लोगों के समूह ने रवींद्र की पिटायी की थी। सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि कुमार के मित्रों में से एक स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब कर रहा था जिस पर उन्होंने आपत्ति जतायी। उन्होंने दावा किया कि उनकी आपत्ति के बाद कुमार ने उन्हें ‘‘अपशब्द’’ कहे और कुछ ‘‘आपत्तिजनक भाव’’ व्यक्त किये जिससे वे नाराज हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना के उनके ब्योरे की भी जांच की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर क्षेत्र) राजेश खुराना ने कहा कि पांच और व्यक्तियों की पहचान की गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार करीब 300 छात्रों के प्रवेशपत्र की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि गत सप्ताह आखिरी परीक्षा देने के बाद दोनों अपने गृहनगर के लिए निकल गए थे। घटना की खबर टेलीविजन पर देखने के बाद ही उन्हें पता चला कि कुमार की मृत्यु हो गई है।
उन्होंने बताया कि वे मुजफ्फरनगर से भागने का प्रयास कर रहे थे लेकिन ऐसा करने से पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। इस घटना पर सभी ओर से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों को दोषियों को दंडित करने का निर्देश दिया था। प्रधानमंत्री ने मृत ई-रिक्शा चालक के परिवार वालों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की स्वीकृति दी। एनडीएमसी मेयर ने बुधवार को ई-रिक्शा चालक की विधवा पत्नी से मिलकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। हत्या मामले की जांच में सहायता के लिए मंगलवार को अपराध शाखा से भी सम्पर्क किया गया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777