
अकबरनगर इलाके में फिर चलेगा बुलडोजर, एलडीए, नगर निगम और पुलिस फोर्स तैनात
लखनऊ – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अकबर नगर क्षेत्र में सोमवार को फिर से ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होगा। क्षेत्र में इसकी हलचल तेज हो गई है।
मौके पर एलडीए, नगर निगम और पुलिस के अधिकारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। थोड़ी देर में ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत होगी।
अकबर नगर इलाके में अवैध निर्माण गिराया जाएगा। कार्रवाई की चलते रूट डायवर्जन किया गया, पुलिस तैनात।
अकबरनगर में बड़ा पुलिस बल नगर निगम और एल डी ए की टीम साजो समान के साथ सुबह से उपस्थित है, चिन्हित मकान और दुकान को तोड़ने की तैयारी। आज होगी बड़ी कार्यवाही।