फ्लैश न्यूज

BJP में शामिल हो सकती हैं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का दिया था नारा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के विधानसभा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इंडिया टूडे ने सूत्रों के हवाले से कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या नाराज हैं। और बुधवार को बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं। और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।

इस बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रमुख सरिता आर्य ने कहा, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” ने हमें उम्मीद दी है। नतीजतन, हमने मांग की कि राज्य के चुनावों में महिलाओं को 20 प्रतिशत वोट मिले। हालांकि, कुछ महिला सहकर्मी मुझसे कह रही हैं। कि अगर आपको अपने लिए टिकट नहीं मिल सकता है। तो आप हमारे लिए टिकट कैसे लेंगे।

सरोजनी नगर सीट से चुनाव की थी तैयारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी दिखने वाली प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं। लेकिन कल जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद प्रियंका ने ट्वीट कर आरोप लगाया। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी।

प्रियंका मौर्य ने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है। जिसे टीवी चैनल पर दिखाएंगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess