
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की पीएम मोदी से मुलाकात
नई दिल्ली – देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। इसी सिलसिले में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को नई दिल्ली पहुंची। जहां पर वह कल 24 जून यानि शुक्रवार के दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।
Met Smt. Droupadi Murmu Ji. Her Presidential nomination has been appreciated across India by all sections of society. Her understanding of grassroots problems and vision for India’s development is outstanding. pic.twitter.com/4WB2LO6pu9
— Narendra Modi (@narendramodi) June 23, 2022
द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। श्रीमती मुर्मू की समझ जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के उत्कृष्ट है।
NDA के राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
उनके नाम की घोषणा से ही जनजातीय समाज अत्यंत गौरव की अनुभूति कर रहा है।
मुझे विश्वास है कि उनके प्रशासनिक व सार्वजनिक अनुभव का लाभ पूरे देश को मिलेगा। pic.twitter.com/In4ddFZMoL
— Amit Shah (@AmitShah) June 23, 2022
इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, बीजेपी नेता मनोज तिवारी और डॉ. अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।