राष्ट्रीय

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्‍ली – देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान हो चुका है। इसी सिलसिले में राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए झारखंड की पूर्व राज्यपाल और एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को नई दिल्‍ली पहुंची। जहां पर वह कल 24 जून यानि शुक्रवार के दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। श्रीमती मुर्मू की समझ जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के उत्कृष्ट है।

इसके अलावा द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र कुमार, बीजेपी नेता मनोज तिवारी और डॉ. अर्जुन राम मेघवाल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777