राज्यपाल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15वीं मा0 राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं मा0 राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैे।
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्रीमती मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को संभालने वाली पहली आदिवासी महिला तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
उन्होंने कहा कि वे देश का गौरव, संस्कारी, जुझारू, स्त्री-शक्ति की प्रतीक और हम सब के लिए प्रेरणास्रोत हैं।



