
दूसरी बार पिता बने हरभजन सिंह, वाइफ एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। गीता ने बेटे को जन्म दिया है। दूसरी बार पिता बनने की खुशी को क्रिकेटर हरभजन ने ट्विटर के जरिए साझा की है।हरभजन अपनी खुशी शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए ईश्वर का शुक्रिया। गीता और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।
पहले से हैं एक बेटी के पैरेंट
भज्जी के पोस्ट करते ही फैंस सहित बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इस कपस से एक बेटी है। जिसका नाम हिनाया है। हिनाया का जन्म 2016 में हुआ था।
गीता ने अपनी दूसरी बार मां बनने की खबर को इसी साल मार्च में एक पोस्ट जरिये बताई थीं। उन्होंने अपने पोस्ट में कैप्शन में लिखा था। इसके बाद कई बार गीता सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप दिखाते हुए अपनी खुशी शेयर कर चुकी हैं। प्रेग्नेंसी के टाइम में गीता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रही हैं।
गौतरलब है कि गीता का जन्म इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। गीता वहीं पली बढ़ीं और फिर भारत आ गईं। बीते दिन गीता बसरा ने अपना 37 वां जन्मदिन मनाई। फिल्मों में आने पहले गीता एक मॉडल रही हैं। गीता ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘दिल दे दिया है’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म पर्दे पर कुछ खास नहीं चली। इसके बाद साल 2007 में गीता फिर इमरान हाश्मी के साथ ‘द ट्रेन’ में नजर आईं और अफसोस उनकी दूसरी फिल्म भी फ्लॉप रही। इस फिल्म में गीता ने जमकर बोल्ड सीन दिए थे।
गीता बसरा की शादी
गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। हरभजन से शादी के बाद गीता इंडस्ट्री से बिल्कुल दूर हो गईं। आज वह अपने पति और बेटी के साथ अपनी खुशहाल लाइफ जी रही रही हैं और उनकी प्यारी से लाइफ में एक बेटा भी आ गया है।