ट्रिगर न्यूज

Kandla Port अब कहलाएगा दीन दयाल पोर्ट

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरूवार को देश के मशहूर Kandla Port के नाम को बदलने की मंजूरी दे दी है। अब कांडला पोर्ट दीन दयाल पोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कांडला पोर्ट का नाम बदलकर दीन दयाल पोर्ट किए जाने को अपनी कार्येतर मंजूरी दी है।

बताते चलें कि, भारत में बन्दरगाहों के नाम प्रायः उन शहरों अथवा कस्बों के नाम पर रखे जाते थे, जहां पर ये स्थित हैं। गुजरात, विशेषकर कच्छ जिले में विभिन्न संगठनों द्वारा जनता से यह मांग प्राप्त हो रही थी, कि Kandla Port का नाम बदलकर दीनदयाल पोर्ट कांडला कर दिया जाए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय देश के एक प्रमुख नेता थे, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को अर्पित किया और जन सामान्य के बीच काम किया और इसके साथ ही उन्होंने निर्धन और मेहनतकश वर्ग के उत्थान के लिए स्वयं को अर्पित एवं बलिदान कर दिया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन जन सेवा और सादगी, ईमानदारी एवं गरीब लोगों और दलितों के लिए नि:स्वार्थ सेवा के लिए अर्पित कर दिया। चूंकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी 25 सितंबर, 2017 को मनाई जानी थी, अतः यह महसूस किया गया कि इस महान राष्ट्रीय नेता की जन्म शताब्दी आयोजन के एक अंग के रूप में कांडला पोर्ट का नाम Deen Dayal Poart किए जाने के सम्बंध में निर्णय लिया जाना सर्वथा उपयुक्त होगा।
कांडला पोर्ट का नाम ‘दीनदयाल पोर्ट कांडला’ किए जाने से राष्ट्र के इस महानतम सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा किए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता प्रकट करेगा।

-एनआईएस ब्यूरो 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot