फ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद अयोध्या 07 पावन पुरियों में से प्रथम पुरी है। यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है। 500 वर्षाें के इन्तजार के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। अयोध्या को दुनिया की सुन्दरतम नगरी के रूप में बनाने के उद्देश्य से आज प्रातः से ही मैं स्वयं, प्रदेश सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण तथा 12 विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण अयोध्या के विकास के लिए चलायी जा रही विभिन्न परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज जनपद अयोध्या में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जनपद अयोध्या के विकास की 1,057 करोड़ रुपये की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 198.70 करोड़ रुपये की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 858.26 करोड़ रुपये की 09 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, आवास की प्रतीकात्मक चाभी तथा स्वीकृति/प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनपद को नये अयोध्या के रूप में स्थापित करने तथा जनता की बुनियादी सुविधाओ को आगे बढ़ाने के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं वर्तमान में स्वीकृत की गयी है। यह परियोजनाएं आध्यात्मिक, सांस्कृतिक विकास के साथ ही भौतिक विकास के नये प्रतिमान स्थापित करेंगी।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2047 मंे भारत, उत्तर प्रदेश तथा अयोध्या कैसी होगी, इसके लिए व्यापक कार्य योजना लेकर वे अयोध्या आए हैं। इसके लिए यहां प्रबुद्धजनों, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनो से जुड़े महत्वपूर्ण महानुभावों को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। डबल इंजन की सरकार अयोध्या की सेवा में तत्पर है तथा प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दीपोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री जी का आगमन नई अयोध्या की आहट को प्रस्तुत करता है। यह प्रधानमंत्री जी की अयोध्या के प्रति अपार निष्ठा को भी प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइट से अयोध्या जगमगा रही है। डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या को नगर निगम बनाने का कार्य किया है। अयोध्या में राम जी की पैड़ी पर सरयू जी के नियमित प्रवाह की व्यवस्था की गयी है। राम की पैड़ी में स्नान करने से, हरिद्वार में गंगा जी में हर की पैड़ी पर स्नान करने का एहसास होता है। यह नई अयोध्या की तस्वीर है। अयोध्या विकास के साथ ही निवेश की दृष्टि से नये प्रतिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण की कार्यवाही हो रही है। सभी प्रभावित व्यापारियों को उनके पुनर्वास के लिए आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी क्षतिपूर्ति भी की जाएगी। उनका शोषण नहीं होगा। कार्य पूर्ण होने पर उनका व्यापार कई गुना बढ़ जाएगा। आने वाले समय में अयोध्या में यात्रियों तथा पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी। नई अयोध्या में लाखों नौजवानों को नौकरी और रोजगार से जोड़ने तथा व्यापारियों और उद्यमियों के व्यापार को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। अयोध्या को जोड़ने वाले सभी मार्गाें को 02 लेन, 04 लेन तथा 06 लेन की कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। विकास की सोच को आगे बढ़ाने के लिए हमें कार्य करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अच्छी सड़के बनाने के कार्य, विद्युत के लटकते तारों से मुक्ति, इण्टीग्रेटेड टैªफिक मैनेजमेन्ट के तहत स्वचालित ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन, सेफ सिटी का निर्माण, अच्छे बस स्टेशनों का निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण, मण्डियों का निर्माण, कन्वेंशन सेन्टर आदि के निर्माण से जनता को बुनियादी सुविधाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराये जा चुके हैं। अकेले शहरी क्षेत्रों में 17 लाख लोगों को निःशुल्क आवास दिये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हमारे पास 08 लाख 62 हजार नये आवास आ चुके हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के माध्यम से 01 लाख आवास उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। आज अयोध्या में जरुरतमन्दों को आवास के प्रमाण पत्र वितरित किये गये हैं। पी0एम0 स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पटरी व्यवसायियों को ब्याज मुक्त लोन की सुविधा देते हुए उन्हें व्यवसाय की सुगमता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक के माध्यम से निवेश करना आसान है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए सिंगल विण्डो सिस्टम लागू किया है। इसमें एक बार आवेदन करने पर 340 से अधिक सेवाएं मिल रही हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के अन्तर्गत व्यवसाय शुरु करने के लिए 1000 दिनों तक कहीं भी अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है। आपके आवेदन के साथ ही यह प्रक्रिया पूरी होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आये हुए उद्यमियों, चिकित्सकों, व्यापारियों तथा सामाजिक जीवन के विभिन्न पक्षों से जुड़े महानुभावों से कहा कि उनके द्वारा बनाये जाने वाले विद्यालय, चिकित्सालय, उद्योग या कोई अन्य कार्य हमारे लिए एक निवेश है। उनके निवेश को सुरक्षित रखने तथा सुरक्षित माहौल देेने का दायित्व राज्य सरकार का है। सरकार सभी सुविधाएं देने के लिए तत्पर है। अयोध्या के विकास के लिए अयोध्यावासियों द्वारा दिया गया सहयोग अभिनन्दनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत करके कमाना स्वावलम्बन की निशानी है। चोरी से किसी से छीन लेना कायरता की निशानी है। हमें स्वावलम्बन के साथ अग्रसर करने के लिए लोगों को आगे बढ़ाना होगा। आज नये उत्तर प्रदेश में यहीं स्थिति है। विकास के कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विकास के लिए धन की कमी न होने के लिए सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज निवेश के अनेक अवसर हैं। अयोध्या की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाना होगा। आपको इलेक्ट्रिक वाहन, होटल, अच्छे रेस्टोरेन्ट तथा अच्छी पर्यटन सुविधाओं की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विकास की यह प्रक्रिया निरन्तर आगे बढ़ेगी। हम सभी अयोध्या के विकास में सहभागी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया की महाताकत बनने की ओर अग्रसर है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। 15 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव पर देश की जनता को सम्बोधित किया था। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश के प्रत्येक घर में 15 अगस्त, 2022 को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत तिरंगा फहराया गया था। भारत की 135 करोड़ की आबादी इस उत्सव के साथ जुड़ी थी। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्षाें तक भारत में शासन किया, उसे पीछे छोड़कर भारत आज दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बना है।

विश्व के 20 बड़े देश जिनका 80 प्रतिशत संसाधनों पर अधिकार है, उनका नेतृत्व अगले एक वर्ष तक प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत करेगा। दुनिया में शांति, सौहार्द, समृद्धि तथा लोक कल्याण की कार्ययोजना प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तय होगी। विगत 26 नवम्बर को प्रधानमंत्री जी संविधान दिवस के आयोजन से जुड़े थे। उन्होंने भारत के नागरिकों को इस बात का एहसास कराया है कि देश के प्रति हमारे अधिकारों के साथ ही कुछ कर्तव्य भी हैं। सभी व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, तो समस्या का समाधान अपने आप हो जाएगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दयाशंकर सिंह, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक श्री डी0एस0 चौहान सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनपद अयोध्या के प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo