फ्लैश न्यूजभारत
लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
लखीसराय। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर आज असामाजिक तत्वों ने पथराव किया। सिन्हा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खुरयार इलाके में समाज के कुछ वर्गों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गुंडों ने भाजपा के एजेंटों को भी मतदान केंद्र से जबरन वापस भेज दिया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे भाजपा नेता सिन्हा ने कहा, जब वह वहां पहुंचे, तो राजद के गुंडों ने उनके काफिले पर पत्थर, कीचड़ और गोबर फेंका।



