खेल-खिलाड़ी

हरमनप्रीत ने पीएम मोदी से कहा… आपकी प्रेरणा से हम कामयाबी के शिखर पर पहुंचे

 भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताते हुए कहा कि आपने हमें 2017 में प्रेरित किया था जिसकी बदौलत हम इस बार विश्वकप की कामयाबी तक पहुंच सके। एकदिवसीय विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला टीम के सदस्यों को देव दिवाली और गुरु पूरब की शुभकानाएं दी और उनके अनुभवों को सुना।

उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत बड़ा काम किया है और भारत में क्रिकेट एक खेल नहीं है, एक प्रकार से भारत के लोगों की जिंदगी बन गया है और क्रिकेट में अच्छा होता है, तो भारत अच्छा महसूस करता है और क्रिकेट में थोड़ा सा भी इधर हो गया तो पूरा भारत हिल जाता है। आप भी जब तीन मैच लगातार हारे तो जो ट्रोलिंग सेना आपके पीछे पड़ गयी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा कि हम यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इन लड़कियों, देश की बेटियों ने दो साल कड़ी मेहनत की। इन्होंने, प्रत्येक अभ्यास सत्र में उतनी ही इंटेंसिटी से खेले, हर प्रैक्टिस सेशन में उतनी ही एनर्जी से उतरे ग्राउंड में, यही कहूंगा कि इनकी मेहनत रंग लाई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777