राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के टनल निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण-टनल निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों और मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिसम्बर, 2020 में आगरा आकर मेट्रो कार्य का भूमि पूजन किया था। आगरा के लोग पर्यटन की सुविधाओं के विकास और रोजगार के बेहतर सृजन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस अत्याधुनिक साधन के लिए लम्बे समय से मांग कर रहे थे। मेट्रो सम्बन्धी यह कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से आगरा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, टी0टी0जेड0 की गाइडलाइन का पालन करते हुए, समय से 06 माह पूर्व ही प्रायाॅरिटी काॅरिडोर के कार्य को सम्पन्न करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दिसम्बर, 2023 तक 06 कि0मी0 लम्बे प्रायाॅरिटी काॅरिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। अगस्त, 2024 तक प्रायाॅरिटी काॅरिडोर के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया था।

आगरा मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए 02 काॅरिडोर विकसित करने के लिए स्वीकृति दी गयी है, जो 29.4 कि0मी0 लम्बे हैं। 6 कि0मी0 लम्बाई के प्रायाॅरिटी काॅरिडोर पर निर्माण कार्य जारी है। इसमें 03 कि0मी0 एलिवेटेड तथा 03 कि0मी0 अण्डर ग्राउण्ड टनल का निर्माण शामिल है। आज यहां गंगा और यमुना 02 अण्डर ग्राउण्ड टनल निर्माण के कार्य का शुभारम्भ हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समयबद्ध ढंग से इस कार्य को पूर्ण करें, ताकि समय से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। इस कार्य को भी हम तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे, क्योंकि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के नाम अनेक उपलब्धियां हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से ही लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, गे्रटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। आने वाले समय में आगरा भी एक मेट्रो सिटी के रूप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधा को नागरिकों और आगरा आने वाले पर्यटकों को उपलब्ध कराने में सफल होगा।
मुख्यमंत्री जी ने जी-20 से सम्बन्धित प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि 04 महानगरों में कुल 11 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

जी-20 दुनिया के 20 प्रतिष्ठित देशों का समूह है, जिनका दुनिया में एक प्रकार से एकाधिकार सा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को इसकी अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अमृत काल के प्रथम वर्ष में इस उपलब्धि से भारत को वैश्विक मंच पर अपने सामथ्र्य और क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के पवित्र भाव के साथ ‘वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर’ के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए सभी लोग अतिथि देवो भवः की उत्कृष्ट भावना का परिचय इस अवसर पर देंगे। जी-20 से सम्बन्धित तैयारियां स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जनता-जनार्दन मिलकर तत्परता से कर रहे हैं। यह अवसर आगरा में निवेश एवं पर्यटन की नई सम्भावनाओं को वैश्विक स्तर पर मान्यता देने में सफल होगा। ब्रज भूमि आतिथ्य सेवा के लिए विख्यात है।

आगरावासी भी आतिथ्य सेवा के लिए पलक-पावड़े बिछाकर तैयार हैं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने मेट्रो रेल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी तथा मेट्रो टनल निर्माण हेतु प्रस्तावित परियोजना के नक्शे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जी-20 से सम्बन्धित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा विकास कार्यों व तैयारियों का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo