मानसून सत्र से पहले निजी यात्रा पर विदेश गए राहुल गांधी, जानिए कब होगी वापसी
नयी दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र से पहले विदेश चले गए हैं। आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होने वाला है और इससे पहले राहुल गांधी विदेश चले हैं। हालांकि संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसद स्वदेश लौट आएंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 17 जुलाई को वापस आ जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी आज विदेश चले गए हैं, रविवार 17 जुलाई को वापस आएंगे। राहुल गांधी किस देश गए हैं ? हालांकि इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन्होंने कतर एयरलाइन्स से उड़ान भरी है। ये राहुल गांधी की निजी यात्रा है और वो राष्ट्रपति चुनाव से पहले वापस आ जाएंगे।
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार राष्ट्रपति चुनाव में कौन विजयी होता है। जबकि 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। लेकिन अभी तक एनडीए और विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान नहीं हुआ है।
17 जुलाई को होगी सर्वदलीय बैठक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने 17 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में तमाम पार्टियों से विधेयकों को पास कराने के लिए सहयोग की गुहार लगाए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि सरकार करीब एक दर्ज नए विधयकों को मानसून सत्र में पेश कर सकती है।
Rahul Gandhi has gone abroad today, he will be back on Sunday, July 17: Congress sources
— ANI (@ANI) July 12, 2022



