
भारत की सबसे सस्ती 10 कारें, माइलेज और फीचर्स भी शानदार
हम आपको आज भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन कारों की कीमत 3.78 लाख रुपए से शुरु होती है। कम कीमत होने के साथ-साथ यह अच्छा माइलेज भी देती है। इन कारों की लिस्ट में Maruti Suzuki सहित कई बड़ी कंपनियों की गाड़ियां शामिल है। आइए आपको इनकी जानकारी देते है।
Maruti Wagon R
10 मारुती की Wagon R कार एक फैमिली कार के रूप में जानी जाती है। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। वैगन आर में मारुति का अपडेटेड K10B 3-सिलिंडर इंजन है। जो माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाता है। वैगन-आर 1 लीटर और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है। 1 लीटर इंजन 67 बीएचपी का पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। वहिं 1.2 लीटर इंजन 90 बीएचपी का पॉवर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। WAGON R की कीमत 4.93 रुपए से शुरु होती है।
Maruti Celerio
मारुति सिलेरियो मिड-हैचबैक सेगमेंट में एक अच्छा ऑप्शन है। सेलेरियो में नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है। सेलेरियो चार ट्रिम्स (LXi, VXi, ZXi और ZXi+) और सात वैरिएंट्स (4 मैनुअल और 3 AMT) में आती है। LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 4.99 लाख रुपए, 5.63 लाख रुपए, 5.94 लाख रुपए और 6.44 लाख रुपए है। VXi, ZXi और ZXi+ AMT वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 6.13 लाख रुपए, 6.44 लाख रुपए और 6.94 लाख रुपए है। यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी एक लीटर पेट्रोल में 26.68 kmpl का माइलेज देगी।
Storms Motors R3
इस लिस्ट में अगली कार इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी स्टोर्म मोटर्स की Storm R3 है। भारत में यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसमें एक 48V का बैटरी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। जिससे बैटरी पैक की लाइफ 5-10 साल ज्यादा हो जाती है। यूपीएस स्टोरेज और इमर्जेंसी बैकअप्स जैसे अप्लीकेशंस भी इसमें शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में Strom R3 करीब 200 किमी का सफर तय कर सकती है। इसमें 4G कनेक्टेड डायग्नोस्टिक इंजन है। जो चालक को ट्रैक लोकेशन और चार्ज का स्टेटस बताता है। इसके अलावा, यह व्हीकल के अहम कंपोनेंट जैसेकि ब्रेक पैड्स, मोटर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स की पूरी हेल्थ रिपोर्ट बताता है। इस टू-सीटर इलेक्ट्रिक कार की डिलिवरी 2022 से शुरू होगी। Storm R3 की एक्सशोरूम कीमत 4.50 लाख रुपए है।
Datsun go plus
डैटसन गो प्लस 5 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सबसे सस्ती 7-सीटर MPV में से एक Datsun Go Plus में 1.2-लीटर 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आती है। Datsun Go Plus कार मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 68 PS का पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 77 PS का पावर और 104 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इस एमपीवी कार में 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है। कार की कीमत 4.25 लाख रुपए से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट्स के लिए 6.99 लाख रुपए तक जाती है।
Datsun Go
इस कार में 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी कीमत 4.02 लाख रुपये से 6.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है।
Maruti Eeco
यह गाड़ी चार वेरिएंट 5-सीटर स्टैंडर्ड, 5-सीटर एसी, 5-सीटर एसी सीएनजी और 7-सीटर स्टैंडर्ड में आती है। मारुति ईको में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (73 पीएस/98 एनएम) दिया गया है। जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। यह इंजन सीएनजी किट (63 पीएस/85 एनएम) के साथ भी आता है।
यह कार पेट्रोल मोड पर 16.11 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं, इसका सीएनजी वेरिएंट 20.88 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है। भारत में इको गाड़ी की कीमत 4.38 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि इको टॉप मॉडल की प्राइस 5.68 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। मारुति ईको पेट्रोल की रेट 4.38 लाख से 4.78 लाख रुपये के बीच है। जबकि मारुति ईको सीएनजी की प्राइस 5.68 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Renault Kwid
रेनॉल्ट क्विड 0.8 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल और 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आती है। 2021 Renault Kwid के एंट्री लेवल 2021 Renault Kwid RXE 0.8L वेरिएंट की कीमत 4.06 लाख रुपए और टॉप रेंज New 2021 Renault Kwid Climber 1.0L Easy-R (O) वेरिएंट की कीमत 5.51 लाख रुपए है। यह 21-22 किमी/लीटर का माइलेज देती है।
Maruti Alto 800
इस 5 सीटर हैचबैक में 796 cc का इंजन लगा है। जो कि 47.33 बीएचपी तक की पावर जेनरेट कर सकता है। इसे मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है और जल्द ही इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी लॉन्च होने वाला है। Maruti Alto 800 LXI S-CNG की कीमत 4.76 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Datsun Redi-Go
डैटसन रेडी-गो हैचबैक कंपनी की एंट्री लेवल कार है। इसमें दो पेट्रोल इंजन: 0.8-लीटर (54PS/72Nm) और 1.0 लीटर (69PS/91Nm) मिलते हैं। इसकी कीमत 3.83 लाख रुपए से 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। डैटसन रेडी-गो की माइलेज 20.71 किमी प्रति लीटर से 22 किमी प्रति लीटर के बीच है।
Maruti S-PRESSO
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कुल 14 वेरिएंट्स और 6 रंगों में उपलब्ध है। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो को सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध कराया गया है। यह एक 998 सीसी 3 सिलेंडर इंजन है जो 68 बीएचपी का पॉवर व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रूप से लगाया गया है व ऊंचे वैरिएंट में एजीएस (ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट) गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया गया है।
मारुति एस-प्रेसो पेट्रोल-मैन्युअल इंजन के लिए एआरएआई (ARAI) सर्टिफाइड 21.4 किमी/लीटर का माइलेज देती है। वहीं पेट्रोल-ऑटोमेटिक इंजन एआरएआई (ARAI) सर्टिफाइड 21.7 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसकी कीमत 3 78 000 रुपए (एक्स शोरुम) से शुरू होती है।



