कारोबार

Paramount और Warner Bros का होगा मेगा मर्जर, Netflix के पीछे हटने से बदलेगा Streaming का खेल।

नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के स्टूडियो और स्ट्रीमिंग कारोबार को खरीदने के लिए अपने प्रस्ताव को बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इस चौंकाने वाले कदम से पैरामाउंट को इसका अधिग्रहण करने की स्थिति में प्रभावी रूप से बढ़त मिल गई है। वार्नर ब्रदर्स के निदेशक मंडल के बृहस्पतिवार को घोषणा की कि स्काइडांस केस्वामित्व वाली पैरामाउंट का प्रस्ताव नेटफ्लिक्स से बेहतर है।

यह समझौता आर्थिक रूप से आकर्षक नहीं रह जाएगा

इसके बाद ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स ने कहा कि वार्नर को खरीदने के लिए जो नई कीमत चुकानी पड़ेगी, उससे यह समझौता ‘‘ आर्थिक रूप से आकर्षक नहीं रह जाएगा।’’ नेटफ्लिक्स की बोली के विपरीत, पैरामाउंट वार्नर के सभी संचालन (जिनमें सीएनएन व डिस्कवरी जैसे नेटवर्क शामिल हैं) खरीदना चाहता है। इससे सीएनएन, पैरामाउंट के सीबीएस के साथ एक ही दायरे में आ जाएगा और हॉलीवुड के शेष पांच प्रमुख स्टूडियो में से दो का संयोजन होगा।

एचबीओ मैक्स, डीसी स्टूडियोज के स्वामित्व वाले वार्नर ने महीनों तक नेटफ्लिक्स के प्रस्ताव का समर्थन किया था। हालांकि जब स्काइडांस-स्वामित्व वाली पैरामाउंट ने पूरी कंपनी के लिए अपनी प्रतिस्पर्धी बोली बढ़ाकर प्रति शेयर 31 अमेरिकी डॉलर कर दी, साथ ही अन्य संशोधन भी किए तो वार्नर के निदेशक मंडल ने अपना बदल लिया।

आखिरकार पैरामाउंट के अपने प्रस्ताव को और बढ़ाने के बाद बृहस्पतिवार को यह घोषणा की गई। वार्नर के लिए अपनी प्रस्तावित खरीद मूल्य बढ़ाने के अलावा, कंपनी ने सात अरब अमेरिकी डॉलर की नियामक समाप्ति शुल्क पर भी सहमति जतायी है। पैरामाउंट अपने प्रस्ताव को वित्तपोषित करने के लिए अरबों डॉलर का कर्ज लेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777