ऑटो

300 सीसी की इन नई बाइक्स के बीच है मुकाबला, जानें इंजन और फीचर्स की डिटेल

भारतीय बाजार में 300 सीसी बाइक सेगमेंट में हाल में ही दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से नई बाइक को लॉन्च किया गया है। इनमें कितना दमदार इंजन और फीचर्स दिए गए हैं। इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

लॉन्च हुईं दो नई बाइक्स
300 सीसी बाइक सेगमेंट में हाल में ही देश में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 के अलावा होंडा की ओर से सीबी300एफ बाइक को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है।

कितना दमदार इंजन
होंडा सीबी300एफ में 293सीसी का ऑयल-कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर बीएसवीआई ओबीडी- 2 पीजीएम-एफआई इंजन मिलता है। यह इंजन 18 किलोवाट और 25.6 एनएम का टॉर्क देता है। होंडा की इस बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता है जिसके साथ एक असिस्ट स्लिपर क्लच मिलता है।

वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में कंपनी की ओर से 312 सीसी का रिवर्स इंक्लाइंड डीओएचसी इंजन दिया जाता है। जिससे 35.6 पीएस और 28.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। होंडा की तरह ही टीवीएस की ओर से भी बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

कैसे हैं फीचर्स
होंडा सीबी300एफ बाइक में कंपनी की ओर से एडवांस्ड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, ऑल-एलईडी लाइटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी के लिए होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS) भी मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल एबीएस, एलईडी लाइट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स, स्मार्ट कनेक्ट के अलावा पांच इंच टीएफटी स्क्रीन, एलईडी लाइट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777