ऑटोकारोबार

ओला इलेक्ट्रिक ने रोडस्टर एक्स+ 4.5 kWh के लिए हासिल किया PLI प्रमाणन, स्वदेशी ईवी को बढ़ावा

 ओला इलेक्ट्रिक की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रोडस्टर एक्स+ (11 किलोवाट व 4.5 केडब्ल्यूएच) को उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत पात्रता आकलन आवश्यकताओं के अनुपालन का प्रमाणन मिल गया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में बताया कि यह अनुपालन प्रमाणन ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (जीएआरसी) ने मोटर वाहन एवं उसके कलपुर्जों से जुड़ी पीएलआई योजना (पीएलआई-ऑटो स्कीम) के तहत जारी किया है।
बयान के अनुसार, इसके साथ ही रोडस्टर एक्स+ 4.5 केडब्ल्यूएच (किलोवाट प्रति घंटा), रोडस्टर खंड की पहली मोटरसाइकिल बन गई है जिसे पीएलआई प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खंड में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, ”हमारी रोडस्टर एक्स+ 4.5 केडब्ल्यूएच को मिला पीएलआई प्रमाणन स्थानीयकरण को गहराई देने और पूरी तरह स्वदेशी ईवी परिवेश बनाने के हमारे प्रयासों की पुष्टि करता है। रोडस्टर श्रृंखला के माध्यम से हम इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अधिक ग्राहकों के लिए सुलभ बना रहे हैं और इस श्रेणी के विकास का नेतृत्व कर रहे हैं।”
कंपनी ने हाल ही में 4680 भारत सेल से संचालित अपनी मोटरसाइकिल रोडस्टर एक्स+ 9.1 केडब्ल्यूएच की कीमत में बड़ी कटौती की थी। गीगाफैक्ट्री में उत्पादन बढ़ने और लागत में कमी आने से इसकी कीमत 1,89,999 रुपये से घटाकर 1,29,999 रुपये कर दी गई है। यह मॉडल सीमित इकाइयों में और निर्धारित खरीद खिड़की के दौरान ही बेचा जाएगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777