लाइफस्टाइल
Sara Arjun की Yash Raj Films में एंट्री, मनीष शर्मा की लव स्टोरी में आएंगी नजर
फिल्म ‘धुरंधर’ से चर्चा में आईं सारा अर्जुन के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। खबरों के मुताबिक, सारा जल्द ही यशराज फिल्म्स की एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे। खास बात यह है कि फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसमें आठ गाने होने की बात कही जा रही है।
पंजाब में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अर्जुन की यह यशराज फिल्म्स के साथ पहली फिल्म होगी। फिलहाल फिल्म की तैयारियां चल रही हैं। इसकी शूटिंग जनवरी 2027 में पंजाब में शुरू होने की उम्मीद है।
सारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, वेब सीरीज ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता अम्बरीश वर्मा भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, बाकी कलाकारों और उनके किरदारों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
मिड-डे को एक सूत्र ने बताया, “सारा की अगली फिल्म यशराज फिल्म्स के साथ एक लव स्टोरी है। फिल्म की तैयारियां चल रही हैं और वह जनवरी में पंजाब में इसकी शूटिंग शुरू करेंगी।



