विश्‍व

पहली बार सारे नियम तोड़ भारत के राजदूत से मिले किम जोंग उन, सब हैरान!

भारत के एक राजदूत पहली बार दुनिया के सबसे गोपनीय खतरनाक और कड़े नियंत्रण वाले देश नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उनसे मिले हैं। पहली बार ऐसी तस्वीरें आई हैं। आपको बता दें कि भारत और नॉर्थ कोरिया के संबंध वैसे तो सिर्फ औपचारिक, व्यावहारिक और सीमित हैं। मगर पहली बार कुछ ऐसा हुआ है जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। 30 साल में पहली बार उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने व्यक्तिगत रूप से भारत के नए राजदूत संजीव जैन का परिचय पत्र यानी लेटर्स ऑफ क्रीडेंस स्वीकार किया है। इस बार किम जोंग उन भारतीय राजदूत से सार्वजनिक रूप से मिले हैं। वैसे तो भारत और नॉर्थ कोरिया के डिप्लोमेटिक रिश्ते 50 साल से ज्यादा पुराने हैं। मगर किसी भारतीय राजदूत की सीधे किम जोंग उनसे मुलाकात नहीं हुई है। हर जगह बस यही चर्चा है कि किम जोंग उनसे मिलते वक्त संजीव जैन के दिमाग में क्या चल रहा होगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777