फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

काशी विश्वनाथ धाम का PM मोदी ने किया लोकार्पण, कहा- जो कुछ भी हुआ है, महादेव ने ही किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी के भव्य स्वरूप ‘काशी विश्वनाथ धाम’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी मैं बाबा के साथ साथ नगर कोतवाल कालभैरव जी के दर्शन करके भी आ रहा हूँ। देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूँ। काशी में कुछ भी नया हो, उनसे पूछना आवश्यक है। मैं काशी के कोतवाल के चरणों में भी प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में कहा गया है कि जैसे ही कोई काशी में प्रवेश करता है।

सारे बंधनों से मुक्त हो जाता है। भगवान विश्वेश्वर का आशीर्वाद, एक अलौकिक ऊर्जा यहाँ आते ही हमारी अंतर-आत्मा को जागृत कर देती है। मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम का ये पूरा नया परिसर एक भव्य भवन भर नहीं है बल्कि ये हमारे भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है। ये प्रतीक है हमारी आध्यात्मिक आत्मा का। ये प्रतीक है भारत की प्राचीनता का, परंपराओं का, भारत की ऊर्जा का गतिशीलता का।

लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय मोदी ने कहा कि आप यहाँ जब आएंगे तो केवल आस्था के दर्शन नहीं करेंगे। आपको यहाँ अपने अतीत के गौरव का अहसास भी होगा। कैसे प्राचीनता और नवीनता एक साथ सजीव हो रही हैं, कैसे पुरातन की प्रेरणाएं भविष्य को दिशा दे रही हैं, इसके साक्षात दर्शन विश्वनाथ धाम परिसर में हम कर रहे।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777