जहां देखो वहां ठोको, US ड्रोन को ईरान ने कैसे बना दिया खिलौना
ईरान में आईआरजीसी की एयर फोर्स और नेवी ने आबनाए होर्मुज के ईस्ट में एक और एडवांस अमेरिकी एमक्यू-9 रिपर ड्रोन को मार गिराया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जबकि इससे एक दिन पहले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी। एम क्यू-9 का पता लगाया गया ईरान की एयर डिफेंस यूनिट्स के जरिए और उसके बाद देसी तकनीक का इस्तेमाल करके इस ड्रोन को तबाह व बर्बाद कर दिया गया। इससे पहले आईआरजीसी ने कहा था कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट्स ने केसम आइलैंड के साउथ में एक अमेरिकी एमक्यू-1 टोही और लड़ाकू ड्रोन को रोक कर तबाह कर दिया। केसम और खर्ग आइलैंड पर अमेरिकी गतिविधियां बढ़ रही हैं जिस पर ईरान की सख्त नजर बरकरार है। यह इलाके होर्मुज के करीब है। यानी पूरा होर्मुज इलाका ही अमेरिका की जद में है और अमेरिका यहां पर किसी न किसी रूप में अपने जासूस भेज रहा है।
आईआरजीसी के मुताबिक इस घटना के साथ ही मार गिराए गए एमक्यू-1 ड्रोन की तादाद 18 हो गई है। आईआरजीसी ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर अभियानों के जरिए दुश्मन के दर्जनों दूसरे ड्रोन बिना नुकसान पहुंचाए कब्जे में ले लिए गए हैं और एमक्यू-9 रिपर ड्रोन तो 60 से ज्यादा मारने का दावा किया है ईरान ने। अमेरिका के एम क्यू-9 रिपर ड्रोन बेड़े को भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद अब अमेरिका ने अपनी हवाई निगरानी और टोही गतिविधियों को जारी रखने के लिए एमक्यू-1 ड्रोन का सहारा लिया है। इस बीच ईरानी फोर्स के कमांडर मेजर जनरल अमीर हाथमी ने चेतावनी दी है कि ईरान के खिलाफ दोबारा किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई का जवाब पहले से कहीं और ताकतवर तरीके से दिया जाएगा। कहा जाता है अमेरिका का ड्रोन उड़ता तो बड़ी शान से है और जब उड़ता है तो दुश्मन के कोने-कोने की टोह लेता चलता है। जब उड़ता है तो दुश्मन की नजर से ओझल रहता है। उड़ान ऐसी की कमाल कर जाए।यहां किसी परिंदे की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि अमेरिका के उस ड्रोन का जिक्र रहे हैं, जिस पर उसे बड़ा फक्र है। लेकिन ईरान ने उसका इस कदर शिकार किया है कि एक हिट पर वो कटी पतंग की मानिंद लहराता हुआ धाराशाही हो जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अमेरिका के सबसे एडवांस माने जाने वाले MQ-9 रिपर ड्रोन की, जिन्हें 60 की तादाद में ईरान ने गिराया है।
जंग में होर्मोज स्ट्रेट अमेरिकी ड्रोंस के लिए खास तौर से बरमूडਾ ट्रायंगल जैसा साबित हुआ है और इस नुकसान की खबरें खुद अमेरिकी मीडिया पर भी छाया होती रही हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने कम से कम 60 से ज्यादा MQ-9 रिपर ड्रोन गवा दिए हैं और जंग शुरू होने से पहले उसके कुल 185 रिपर ड्रोन थे, लेकिन धीरे-धीरे 60 ड्रोन गवा दिए हैं। होर्मोज के आसपास ही अमेरिका ने और अब MQ-1 रिपर ड्रोन भी गिरने शुरू हो गए हैं, जिनकी तादाद 18 पहुंच गई है। तो सबसे ज्यादा ड्रोन अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मोज पर गवाए हैं और इस तेल के अहम समुंदरी रास्ते पर ईरान के कंट्रोल के बाद भी अमेरिकी MQ-9 रिपर ड्रोन और MQ-1 जासूसी करते थे, लेकिन ईरान ने उड़ान के दौरान ही इस एडवांस ड्रोन को इतना सटीक मारा है कि अमेरिकी डिफेंस सेक्टर हैरान है कि कैसे इतनी सटीक मार ईरान मार सकता है। इसके लिए ईरान ने छोटी मिसाइलों और ड्रोन का ही इस्तेमाल किया, लेकिन अमेरिकी तकनीक की हद पिट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक MQ-9 रिपर की कीमत उसमें लगे सिस्टम और हथियारों के हिसाब से करीब 30 से 50 मिलियन डॉलर, यानी करीब 286 करोड़ से 500 करोड़ रुपए तक ठहरती है।



