जहां मिले ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग, वहां डांस करते और कॉफी सर्व करते रोबॉट ने लूट ली महफिल
चीन के 33वें एपीईसी शिखर सम्मेलन के दौरान कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। जहां चीन अपनी तकनीकी ताकत को पूरी दुनिया को दिखा रहा है। चीन के शेनझेन में मीडिया सेंटर में पहुंचे ह्यूमनाइड रोबोट्स ने पत्रकारों का मनोरंजन किया। इन रोबोट्स ने गाने और डांस करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। यह तस्वीरें देखिए कि किस तरीके से रोबोट वहां डांस करके लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। वहां जो लोग मौजूद हैं वो सब फोन पर इन रोबोट्स के डांस को रिकॉर्ड कर रहे हैं। चीन अपने तकनीकी ताकत को दिखाने के लिए जिस तरीके से इन रोबोट्स का इस्तेमाल कर रहा है, वह वाकई में बेहद अनोखा है और सिर्फ मीडिया सेंटर ही नहीं बल्कि शेनझेन के अलग-अलग स्थानों पर भी रोबोट्स अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं और मार्शल आर्ट्स करते नजर आए तो कहीं पुलिस वालों के साथ वो गश्त करने में मदद करते दिखाई दिए।



