फ्लैश न्यूज
इंदिरा गांधी की जयंती पर छात्राओं को बांटे सैनिटरी पैड, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव सुभाष श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेटी स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया गया। इस दौरान नरही स्थित विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल की 109 छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड वितरित किए गए।
इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस अवसर पर सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि उचित स्वास्थ्य शिक्षा के अभाव में बेटियां मासिक धर्म के दौरान गंदे और घरेलू कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं। इससे गंभीर बीमारियों और संक्रमण का खतरा रहता है।



