ऑटो

भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही हैं ये तीन सेडान कारें, जानें डिटेल

कार निर्माताओं की ओर से भारतीय बाजार में तीन नई सेडान कारों को पेश किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की ओर से किस कार को भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। साथ ही इन कारों को किस सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी जानकारी भी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

मारुति डिजायर
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर आने वाली डिजायर को कंपनी की ओर से फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर सकती है। नई जनरेशन वाली डिजायर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा सकते हैं। जिनमें एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स शामिल हैं।

इसके साथ ही नई डिजायर में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन दिया जा सकता है। जिसे पेट्रोल के अलावा हाइब्रिड तकनीक से भी जोड़ा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक नई डिजायर को साल 2024 की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

होंडा अमेज
डिजायर की तरह ही होंडा की ओर से अमेज को ऑफर किया जाता है। भारतीय बाजार में फिलहाल दूसरी जनरेशन की अमेज की बिक्री की जाती है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की योजना नई जनरेशन की अमेज को भारत लाने की है।

जानकारी के मुताबिक इसे अगले साल तक ही भारत में पेश किया जा सकता है। इसके पहले इसे ग्लोबल प्रीमियर के दौरान पेश किया जा सकता है। नई जनरेशन अमेज में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।

स्कोडा सुपर्ब
स्कोडा कंपनी की ओर से भी नई सुपर्ब को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई सुपर्ब को देश में बनाने की जगह सीबीयू कार के तौर पर ला सकती है। जिसे सीमित संख्या में लाया जाएगा।

नई सुपर्ब में कंपनी की ओर से एडीएएस, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है। फिलहाल किसी भी कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777