उत्तराखंडफ्लैश न्यूज

फटी जींस’ वाले बयान पर सीएम तीरथ रावत की पत्नी रश्मि ने किया बचाव

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से फटी जींस पर दिए बयान पर बवाल मचने के बाद उनकी पत्नी रश्मि बचाव में उतर आई हैं। रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात पूरे संदर्भ में प्रस्तुत नहीं की जा रही है। एक वीडियो के जरिए अपने बयान में रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने जिस पूरे संदर्भ में यह बात कही है उसका वर्णन नहीं किया जा रहा है।

मिस मेरठ रह चुकीं रश्मि ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और देश के निर्माण में अभूतपूर्व है। हमारे देश की महिलाओं के कंधों पर ही यह जिम्मेदारी है कि वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाएं। हमारी पहचान को बचाएं, हमारी वेशभूषा को बचाए।

गौरतलब है कि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे है और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बडे़ बाप का बेटा समझते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं।

उन्होंने इस संबंध में एक घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि एक बार जब वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं। उनकी जींस घुटनों पर फटी थीं, हाथों में कई कडे़ थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे।

रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) चलाती है। जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं। लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं।

सीएम रावत के इस बयान पर खासा बवाल मच गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों से लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और सांसद जया बच्चन के अलावा आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर रावत को ट्रोल किया।

मुख्यमंत्री रावत के इस बयान को ‘निर्लज्ज’ बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही सोच महिलाओं के परिधानों के संदर्भ में ऐसी हो तो उत्तराखंड में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत जी इस निर्लज्ज बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगें।

कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई सांस्कृतिक शिक्षक नहीं है जो यह बताएं कि महिलाओं को कैसे वस्त्र पहनने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी बजाय मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

उत्तराखंड में पांव पसारने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को ‘भद्दा’ बताते हुए कहा कि कपड़ों पर तंज कसने वाले मुख्यमंत्री पर लानत है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo