[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अब तक इस तरह के “चेन माइग्रेशन” को अप्रवासियों के माता-पिता, दादा- दादी, भाई-बहन और विस्तारित परिवारों तक बढ़ाया जा सकता था। जिसका कड़ा विरोध भी हुआ था। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह नीति आतंक और अपराध के खतरों से राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक है।
Trump ने ड्रीमर्स को दी जाने वाली योजना को भी वापस लेने का फैसला लिया। जिसके तहत 1.8 मिलियन युवा अनधिकृत अप्रवासियों को “ड्रीमर्स” के नाम से जाना जाता है। जिसको लेकर Trump के तेवर हमेशा सख्त रहे, हालांकि पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत दिए हैं कि वह ‘ड्रीमर्स’ को नागरिकता देने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि अगले 10 से 12 वर्षों में इनको अमेरिकी नागरिकता मिल सकती है। डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन अब दक्षिणी अमेरिकी सीमा पर यूएस-मैक्सिको दीवार बनाने के प्रस्ताव पर वार्ता शुरू करने जा रहे हैं। अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए Trump प्रशासन 25 करोड़ डॉलर के ट्रस्ट फंड के अनुरोध के साथ इसका काम शुरू करवा रहा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



