खबरविशेष

Trump ने हाई रिस्क देशों पर लगे प्रतिबंध को हटाया

Trump ने ज्यादा खतरे वाले ग्यारह देशों के शरणार्थियों को राहत देते हुए उन पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया। लेकिन अमेरिका में शरण पाने के लिए इन शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा ज्यादा सख्त सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

Trumps order on refugees.
Trumps order on refugees.

Trump प्रशासन ने अपनी संशोधित शरणार्थी नीति में हालांकि इन ग्यारह देशों के नाम का जिक्र नहीं किया है। लेकिन शरणार्थी समूहों के अनुसार इनमें मुस्लिम बहुल मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यमन और उत्तर कोरिया शामिल हैं। इन सभी ग्यारह देशों को अमेरिका ने उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाले देशों की सूची में शामिल कर रखा है।

अमेरिका के आतंरिक सुरक्षा मामलों के मंत्री क्रिस्टजेन नीलसन ने संशोधित नीति का एलान करते हुए कहा, कि ‘हमें पता होना चाहिए कि अमेरिका में कौन दाखिल हो रहा है। अतिरिक्त सुरक्षा उपायों से अवांछित तत्वों के लिए हमारे शरणार्थी कार्यक्रम का दुरुपयोग करना मुश्किल हो जाएगा। ट्रम्प ने इन देशों के शरणार्थियों पर बीते अक्टूबर में प्रतिबंध लगाया था।

1 2 3 4Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777