विविध

Spectrum auction पर सलाह परिपत्र इस सप्ताह जारी कर सकता है ट्राई

नई दिल्ली ।भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) Spectrum auction के बारे में इस सप्ताह सलाह परिपत्र जारी कर सकता है। ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने एशिया पैसिफिक रेगुलेटर्स राउंड टेबल से इतर संवादादाताओं से बात करते हुए आज कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी और इसकी कीमत के बारे में सलाह परिपत्र तैयार है और इस सप्ताह इसको जारी किया जा सकता है।

दूरसंचार विभाग ने विभिन्न आवृत्तियों वाले स्पेक्ट्रम की कीमत के बारे में इस साल की शुरूआत में ट्राई से सुझाव मांगा था। उसने अक्टूबर 2016 में हुई पिछली नीलामी में नहीं बिक पाये 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के प्रीमियम स्पेक्ट्रम पर भी सुझाव मांगा था। पिछली नीलामी में सरकार ने 5.66 लाख करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम बेचने के लिए पेश किया था। पांच दिन चली नीलामी में सात दूरसंचार कंपनियों ने विभिन्न आवृत्तियों के कुल 964.80 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए 65,789 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धता जतायी थी। नीलामी खत्म हो जाने के बाद भी 60 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम नहीं बिक पाया था। उस नीलामी में 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में नीलामी के लिए प्रस्तुत स्पेट्रम नहीं बिका। उस समय अनुमान था कि इससे सरकार को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त होंगे। दूरसंचार उद्योग खराब वित्तीय स्थिति तथा घटता राजस्व एवं मुनाफा का हवाला देकर नीलामी अगले साल के अंत में या 2019 की शुरूआत के लिए टालने की मांग कर रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777