[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अमेरिका मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद पर भी सख्ती भरा रुख अपना चुका है। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को अब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की प्रतिबंध निगरानी टीम के द्वारा, पाकिस्तान दौरे से पहले अपनी गिरफ्तारी का डर सता रहा है।

उसने लाहौर उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से बचाव के लिये याचिका दायर करते हुये कहा कि पाकिस्तान सरकार भारत और अमेरिका के कहने पर उसे गिरफ्तार करना चाहती है। अत: उसे न्याय दिया जाये। एक आतंकी, जब अपनी जान पर पड़ी तो न्याय मांगने न्यायालय पहुंच गया। जबकि दूसरे बेजुबान लोगों को अनायास मारने में उसे कोई दर्द नहीं महसूस होता।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



