[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
अमेरिका ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान (Pakistan-Afganistan) बॉर्डर पर स्थित आतंकी ठिकानों पर जोरदार ड्रोन हमले किए। अमेरिकी ड्रोन से दो मिसाइल दागी गईं। जिसमें हक्कानी नेटवर्क के टॉप कमांडर एहसान खावेरी समेत चार आतंकी मारे भी गए हैं। ये हमला हंगू जिले के पास किया गया है।

अमेरिकी ड्रोन ने उत्तरी वजीरीस्तान में स्पीन थाल के पास अफगान शरणार्थियों के एक घर को निशाना बनाया। जहां पर ये आतंकी ठहरे हुए थे। आपको यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि 2018 में अमेरिका की तरफ से Pakistan के ऊपर आतंकियों पर यह दूसरा ड्रोन हमला है।
इससे पहले 17 जनवरी को (Pakistan-Afganistan) बॉर्डर पर भी हमला किया गया था। जिसमें एक आतंकी मारा गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा नई अफगान नीति की घोषणा के बाद से ही आतंकियों पर कार्रवाई लगातार जारी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



