धोखा-धड़ी

NTPC के पूर्व CVO पर आय से अधिक संपत्ति मामला दर्ज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
नई दिल्ली। सीबीआई ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति जुटाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने दस करोड़ से अधिक की संपत्ति जुटाई, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से 240 फीसदी ज्यादा है।
एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी भी की। जांच एजेंसी ने 1986 बैच के उत्तरप्रदेश कैडर के आईएफएस अधिकारी CVO एमoरामo प्रसाद राव, उनकी पत्नी एमoकनक दुर्गा और उनकी कंपनियां बाला कनक दुर्गा प्रॉपर्टीज, सत्या एवेन्युज प्राईवेट लिमिटेड और कृष्णा इंटरप्राईजेज, द्वारका दिल्ली पर भ्रष्टाचार के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी भी की जिनमें आंध्रप्रदेश में अधिकारी के आवासीय परिसर शामिल हैंl  जिस दौरान अनियमितता के कई दस्तावेज बरामद किए गए। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाए कि जब वह केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और राष्ट्रीय ताप ऊर्जा निगम (एनटीपीसी) में फरवरी 2013 से जुलाई 2016 के बीच मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) के तौर पर सेवा दे रहे थे, उस दौरान उनकी अर्जित संपत्ति को उसने कवर किया है। एजेंसी ने आरोप लगाए कि समझा जाता है कि राव ने अपनी पत्नी, बच्चे और कंपनियों के नाम पर चल-अचल संपत्ति हासिल किए।
सीबीआई ने कहा है कि राव की पत्नी रियल इस्टेट के व्यवसाय में थीं और उन्होंने बाला कनक दुर्गा प्रॉपर्टीज, सत्य एवेन्यूज प्राइवेट लिमिटेड और कृष्णा इंटरप्राइजेज, द्वारका की स्थापना क्रमश: 2009, 2014 और 2015 में की।  इस हफ्ते दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘इन कंपनियों में बहुत कामकाज नहीं होता था और इन कंपनियों द्वारा काफी कम आय अर्जित की गई।’’ इसने कहा कि राव ने आयकर विभाग और कंपनी रजिस्ट्रार के पास रिटर्न दाखिल किए ताकि कथित तौर पर ‘‘उनके गोपनीय वित्तीय लेन-देन को छिपाया जा सके।
इसने आरोप लगाए, ‘‘सूत्रों की सूचना में इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने रिटर्न दाखिल करना, कंपनी के बैलेंस शीट आदि को सरकारी विभागों में दायर करना सुनिश्चित कियाl ताकि सूचनाओं को छिपाया जा सके।’’ सीबीआई ने आरोप लगाया है कि एनटीपीसी के CVO के तौर पर राव ने अपनी पत्नी, बच्चों और आंध्रप्रदेश, दिल्ली और उत्तरप्रदेश की कंपनियों के नाम पर काफी चल-अचल संपत्ति जुटानी शुरू कर दी।
आरोप लगाया गया कि CVO के कार्यकाल के दौरान उन्होंने 14.92 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की जिसमें उनकी पत्नी और बाला कनक दुर्गा प्रॉपर्टीज द्वारा हासिल संपत्ति शामिल है। एजेंसी ने खर्च और वास्तविक आय का आकलन करने के बाद पाया कि दस करोड़ से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button