विविध
Narendra Modi का रिमोट सवा सौ करोड़ जनता के पास
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
किसी जमाने में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का झंडा लहराता था, मगर आप अपने कारनामों के कारण 400 से 40 पर आ गये। कांग्रेस वाले जनता के जनादेश को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। आप (कांग्रेस) लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाते हो, संसद को चलने नहीं देते हो।
Narendra Modi ने कहा कि यह अहंकारी कांग्रेस, न ये कांग्रेस दिलवाली है, न ये दलितों वाली है। यह कांग्रेस तो डील वाली है। यही कांग्रेस का कारनामा है। यह डील वाली बात डंके की चोट पर यहीं के सांसद ने कही है। जब कांग्रेस में टिकट बांटे या बेचे जा रहे थे, तब उस वक्त वीरप्पा मोइली का दर्द छलक उठा था, और उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा था कि कांग्रेस को पैसों की समस्या सुलझानी होगी।
Narendra Modi ने कहा कि ये वीरप्पा मोइली कांग्रेस के छोटे-मोटे नेता नहीं हैं और दिल्ली दरबार के प्रमुख नामदार हैं। यह ऐसे दरबारी हैं, जो सामान्य स्थिति में मुंह नहीं खोलते। अब कांग्रेस पार्टी उन्हें किनारे करने में लगी थी। यहां की जनता जानती है कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का यहां क्या हुआ।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



