Narendra Modi ने कहा कि दिल्ली में एसी में बैठने वालों को गरीबों की बात समझ में नहीं आती। जिस गांव में पानी कि किल्लत होती है, और गांव में पता चलता है कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे पानी का टैंकर आने वाला है तो गांव के लोग सुबह से ही टैंकर के खड़े होने की जगह पर अपनी बाल्टी रख देते हैं।
और बाल्टी रखकर वह अपने काम पर चला जाता है और टैंकर के आने पर बाल्टी बारी-बारी से भरता है। लेकिन गांव में एक सिरफिरा होता है, जो कानून और नियमों को नहीं मानता है। वह तीन बजे पहुंच जाता है और बाकियों की बाल्टियों को दूर कर पहले अपनी बाल्टी भर लेता है।
टैंकर का पानी सबसे पहले खुद ले लेता है। Narendra Modi ने आगे कहा कि कल कर्नाटक में, हिंदुस्तान की राजनीति में ऐसा ही हुआ। उसने ऐसा ही किया। उसने पहले आकर अपनी बाल्टी रख दी और कहा कि मैं प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।
Back to top button