कांग्रेस को जब सरकार में आने का मौका मिलता है, तो कांग्रेस यह मानकर चलती है कि देश की जनता ने उन्हें करप्शन करने का, बेईमानी, भाई-भतीजावाद, सारे बुरे काम करने का ठेका दिया है। यही कांग्रेस की सोच और कल्चर है।
karnataka-election-search-criminals.
अलग-अलग राज्यों में इनके दरबारी बैठे हुए हैं, इनका काम है दिल्ली के नामदारों के सामने वफादारी निभाना। नामदार के वफादार लोगों सत्ता से हटाना पड़ेगा और कर्नाटक के कामदार वफादार लोगों को लाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि इन्हें नामदारों का विकास करने में इंट्रेस्ट है, कामदारों का विकास करने में नहीं. दिल्ली में दस साल मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, मगर रिमोट कंट्रोल 10 जनपथ में मैडम के पास था. चार साल से दिल्ली में आपने मोदी की सरकार बनाई है, भाजपा की सरकार बनाई है, हमारा भी रिमोट कंट्रोल सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानी हैं।