Iran की हर चेतावनी को दरकिनार करते हुए अमेरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्वंय को 2015 की परमाणु डील से अलग कर लिया। डोनाल्ड ट्रम्प के इस फैसले का प्रभाव केवल Iran पर नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
जाहिर है कि ट्रम्प के इस फैसले से Iran भड़का हुआ है। हालांकि इस फैसले पर Iran के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि उनका देश अमेरीका के बिना भी इस परमाणु समझौते का हिस्सा बना रहेगा।
उन्होंने मंगलवार को कहा कि अमेरीका के इस फैसले के बावजूद उनकी सरकार विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौते के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वे यूरेनियम संवर्धन को फिर से शुरू करने के लिए भी तैयार हैं।
Back to top button