अमेरीका के इस फैसले के साथ ही Iran पर दोबारा आर्थिक प्रतिबंध लग जाएंगे। हालांकि अमरीका ने कहा है कि इन प्रतिबंधों को तुरंत नहीं लगाया जाएगा, बल्कि इसके लिए 90 और 180 दिन का इंतजार किया जाएगा।
अमेरीका ने कहा है कि उन्हीं उद्योगों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिनकी चर्चा 2015 समझौते में की गई थी। इनमें Iran का तेल सेक्टर, विमान निर्यात, कीमती धातु का व्यापार और Iran सरकार के अमेरीकी डॉलर खरीदने की कोशिशें शामिल हैं।
Iran नेता ने कहा कि उन्होंने अपने राजनयिकों को यूरोपीय देशों रूस और चीन समेत इस सौदे के अन्य सदस्यों से बातचीत करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि परमाणु समझौता अमेरीका के बिना भी बचा रह सकता है।
Back to top button