विविध
Narendra Modi का रिमोट सवा सौ करोड़ जनता के पास
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के इरादे से भयंकर प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को पहली चुनावी सभा का आगाज बांगरपेट से किया। बंगारपेट में पीएम मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह का रिमोट मैडम के पास था जबकि मोदी का रिमोट सवा सौ करोड़ जनता के पास है।

बंगारपेट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम Narendra Modi ने कहा कि ये चुनाव है कि कौन एमएलए बने-कौन न बने, कौन सी पार्टी जीते-कौन न जीते, किसकी सरकार बने-किसकी न बने, यह चुनाव सिर्फ अपने तक सीमित रहने के लिए नहीं है।
यह चुनाव पांच साल बाद कर्नाटक का भविष्य कैसा होगा, नौजवान का भविष्य कैसा होगा, इसका फैसला करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कांग्रेस को, कांग्रेस के कल्चर को, उसके कारनामों को, उसके नेताओं को, उसकी नियत को भलिभांति पहचान गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



