खेल-खिलाड़ीफ्लैश न्यूज

IPL 2022। जॉस बटलर ने जड़ा सीजन का दूसरा शतक, कोहली और गेल के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

मुंबई – राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 30वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जॉस बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंद में 168 के स्ट्राइक रेट से महत्वपूर्ण 103 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। जॉस बटलर ने कोलकाता के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा, उन्होंने सभी को चुन-चुनकर धोया है।

कोलकाता ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ऐसे में राजस्थान की तरफ से जॉस बटलर और देवदत्त पडिकल मैदान में उतरे। हालांकि देवदत्त पडिकल कुछ खास नहीं कर पाए और 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद जॉस बटलर एक छोर पर डटे रहे।

कोहली, गेल के साथ लिस्ट में हुए शामिल
जॉस बटलर एक सीजन में एक से ज्यादा शतक लगाने वाली लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2016 में खेले गए आईपीएल मुकाबलों में सबसे ज्यादा 4 शतक जड़े थे। इसके अलावा क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन और शिखर धवन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शिखर धवन ने 2020 में दो शतक जड़े थे। जबकि शेन वॉटसन और हाशिम अमला में 2018 और 2017 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं क्रिस गेल ने इस उपलब्धि को साल 2011 में ही अपने नाम कर लिया था।

मुंबई के खिलाफ जड़ा था पहला
शतक जॉस बटलर ने इस सीजन का पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा था। इस दौरान उन्होंने 68 गेंद में 5 छक्कों और 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली थी। आईपीएल इतिहास में जॉस बटलर के अब तक 3 शतक हो चुके हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहला शतक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ साल 2021 में जड़ा था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

https://www.baberuthofpalatka.com/

Power of Ninja

Power of Ninja

Mental Slot

Mental Slot

slot88