[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
GST काउंसिल ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी, लेकिन पैट्रोल और डीजल पर अभी भी फैसला नहीं लिया गया। GST काउंसिल की बैठक में 29 चीजों पर GST घटाकर जीरो कर दी गई, वहीं 49 चीजों पर GST की दरें घटा ली गई हैं। हालांकि बैठक में पेट्रोल-डीजल और रियल एस्टेट को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया।
जिन वस्तुओं पर से जीएसटी हटाया गया है या फिर जिनपर जीएसटी की दर कम की गई है उन वस्तुओं की नई दरें 25 जनवरी से लागू होंगी। वहीं जीएसटी फाइलिंग का सरलीकरण करने को लेकर 10 दिनों बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक होगी।
बजट से पहले जीएसटी काउंसिल की बैठक में 78 चीजें सस्ती हो गईं। जहां 29 चीजों पर जीएसटी जीरो कर दिया गया, वहीं 49 चीजों पर जीएसटी की दर घटाकर 5 प्रतिशत और 12 प्रतिशत कर दी गई। काउंसिल ने जीएसटी में कटौती कर छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



